पटाखा प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा जांच:बिजनौर में छह स्थानों का निरीक्षण, 38 लोगों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण


बिजनौर में पटाखा निर्माण और भंडारण स्थलों पर अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया। अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अभियान चलाया गया। टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पटाखा निर्माण व भंडारण करने वाले छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं की जांच कर संचालकों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। अभियान में कुल 38 लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। टीम ने शब्बीर अहमद के संगम आतिशबाजी, नीतिन राजपूत के बजरंग फायर वर्क्स, इकबाल अहमद, मोहम्मद यूनुस और सत्येन्द्र कुमार शर्मा समेत अन्य लाइसेंसी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। विभाग ने उपकरणों को कार्यशील रखने और नियमित अनुरक्षण कराने के निर्देश दिए। आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी की जानकारी भी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *