![]()
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में Gen Z से संवाद करेंगे। इसके बाद गोकुल धाम रिजॉर्ट में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद काशी विद्यापीठ पहुंचेंगे। और जेन जी से संवाद करेंगे। इसके बाद वाराणसी के रोहनिया स्थित गोकुल धाम रिजॉर्ट में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सासंद, विधायक, एमएलसी की बैठक करेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की अलग बैठक करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में युवाओं को गुर सिखाएंगे। सड़क, घर-घर अभियान के अलावा मोबाइल पर मजबूती के लिए भाजपा के फ्रंटल और मीडिया मैनेजमेंट और आईटी सेल के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। भाजपा के वयोवृद्ध और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ये 8 बैठकें चार-चार के शिफ्ट में होगीं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
Source link
Gen Z से संवाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:संगठन की लेंगे मैराथन बैठक, 8 अलग – अलग बैठकों में परखेंगे चुनाव की तैयारी