महाराष्ट्र में इंडियनऑयल अधिकारी पर 7 बार चाकू से हमला:मौत, पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे थे, पेट्रोलियम मंत्री बोले- जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो


महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार को पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियनऑयल अधिकारी महेश शेलके की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के बाद उन पर 7 बार चाकू से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, महेश इंडियनऑयल की टीम के साथ अंबाचोंडी गांव के पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान पंप मालिक के परिवार और वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। महेश इंडियनऑयल में मैनेजर और फील्ड ऑफिसर थे। यह पेट्रोल पंप कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हत्या को जघन्य और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियनऑयल शेलके के परिवार को हर संभव मदद देंगे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *