युवती की हत्या के मामले में 2 युवकों पर FIR:कानपुर देहात में नहर किनारे मिला था शव, 11 अक्टूबर को होनी थी शादी


कानपुर देहात में सोमवार रात करीब 11 बजे युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। मृतका के बाबा की तहरीर पर गांव के शिवम और रनियां क्षेत्र के विसायकपुर निवासी अमन को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम में युवती की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के बाद कोमा में जाने से होने की बात सामने आई है। मामला शिवली थाना क्षेत्र के रैपालपुर भाऊपुर का है। माथे और कान के पीछे मिले चोट के निशान बुधवार दोपहर अकबरपुर में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके माथे और कान के पीछे सिर पर चोट के दो निशान मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका की जांच के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है। विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सचेंडी रवाना हो गए। सुबह फैक्टरी जाने निकली थी युवती मृतक के बाबा के मुताबिक, युवती सोमवार सुबह करीब 9 बजे दादानगर स्थित फैक्टरी जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए परिवार को भाऊपुर चौकी क्षेत्र में युवती का शव मिलने की जानकारी हुई। एकतरफा प्रेम और धमकी का आरोप बाबा ने आरोप लगाया कि गांव का शिवम उनकी नातिन से एकतरफा प्रेम करता था और उसे परेशान करता था। परिवार की ओर से शिवम के घर शिकायत किए जाने के बाद वह रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि इसी खुन्नस में शिवम ने अमन के साथ मिलकर युवती की हत्या की और शव नहर पटरी किनारे फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि युवती की शादी 11 तारीख को होनी थी। परिवार के मुताबिक, आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। पिता की हत्या से भी जोड़कर देख रहा परिवार परिजनों ने दावा किया कि करीब पांच साल पहले युवती के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। अब परिवार इस पुराने मामले को भी मौजूदा घटना से जोड़कर देख रहा है। बाबा ने युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *