![]()
देवरिया क्लब में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा हुई। इसमें जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से सेवा ज्योति यात्राएं पहुंचीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के लिए देश सेवा संकल्प का हिस्सा है। सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर काम कर रही है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बताई। सांसद शशांक मणि ने विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को अहम बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने सेवा कार्यों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने की बात कही। लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से सेवा का संदेश दिया। सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा के कलश को शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल ले जाया गया, जहां यात्रा खत्म हुई। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दिन में 10 बजे से दो बजे तक देवरिया क्लब में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में दोपहिया व चारपहिया वाहनों से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली गईं। अलग-अलग क्षेत्रों से निकली यात्राएं सुबह करीब 10 बजे देवरिया क्लब पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं मुख्य वक्ता डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की सेवा संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सांसद शशांक मणि ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि सेवा कार्यों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद लखनऊ से आए कलाकारों ने सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया। सभा के बाद सातों विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई सेवा ज्योति यात्रा के कलश को शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर ले जाया गया, जहां यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, विधायक जयप्रकाश निषाद, जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, नपा अध्यक्ष अलका सिंह समेत पार्टी के जिला व मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
देवरिया में सातों विधानसभा क्षेत्रों से निकली सेवा ज्योति यात्राएं:विकसित भारत संकल्प सभा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता