बलिया में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकली:पीएम का संबोधन सुना, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए शामिल


बलिया में बुधवार को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यह गंगा सभागार से शुरू होकर शहीद चौक पर खत्म हुई। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया, जिसे मौजूद लोगों ने सुना। पीएम के संबोधन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। हाथों में सेवा ज्योति कलश लेकर वे अनुशासन से आगे बढ़े। मकसद सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना लोगों तक पहुंचाना था। भाजपा जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री भरत सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, इंजिनियर विरेन्द्र पाठक टुन जी समेत कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे। पदाधिकारियों ने सेवा व सामाजिक कामों को बढ़ाने की अपील की। करीब 2 बजे राष्ट्र और समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *