![]()
बस्ती में बुधवार सुबह 11 बजे शास्त्री चौक पर भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ विकसित भारत संकल्प सभा के तहत शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा मौजूद थे। हरीश द्विवेदी ने सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल जनसेवा की है और अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के भाषण के बाद ‘सेवा ज्योति’ जलाई गई। अतिथियों ने भी ज्योति जलाकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। ‘सेवा ज्योति’ जलने के बाद शास्त्री चौक से चार पदयात्राएं गांधी नगर, अमहट, कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा और पुराने डाकखाने की ओर निकाली गईं। भाजपा के मुताबिक, ये यात्राएं सामाजिक सेवा और जनजागरण करेंगी। विधायक अजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Source link
बस्ती में भाजपा की 'सेवा ज्योति यात्रा':विकसित भारत संकल्प के तहत हरीश द्विवेदी ने दिखाई हरी झंडी, चार दिशाओं में निकली यात्रा