![]()
हापुड़ में बुधवार को हापुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर ASP महेश कुमार आला अफसर मौजूद रहे। यात्रा एसएसवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर दिल्ली रोड, मेरठ तिराहा और तहसील चौराहा होते हुए अटल पार्क पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों में बिना रुके और बिना थके देश व प्रदेश की शान पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है। ऐसा माहौल और दिशा देने का काम किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को ऐसा माहौल और दिशा देने का काम किया, जिसकी विपक्ष ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ऐतिहासिक निर्णयों के जरिए भारत को विश्व में प्रथम पंक्ति में ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। पूर्व सांसद कांता कर्दम ने भी पीएम की विकास नीतियों से अवगत कराया। विधायक विजयपाल आढ़ती और हरेन्द्र तेवतिया ने भी यात्रा के उद्देश्यों पर बात की। जिला अध्यक्ष कविता मादरे ने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को कहा। विधायक धर्मेश तोमर, जिला प्रभारी बसंत त्यागी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री कपिल SM, श्यामेंद्र त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मालती भारती, अशोक बबली, अशोक शर्मा बंदूक वाले, मोहित पाल, प्रशांत गौड़, रितिक त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
हापुड़ में निकली ज्योति कलश यात्रा:मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर जगह-जगह हुआ स्वागत