लखनऊ में पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित:साहित्यिक विधा और शिल्प की सराहना, सृजन पर लेखिका को मिली बधाई


लखनऊ में बलरामपुर गार्डन के सांस्कृतिक पंडाल में पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुई। संचालन शीतल बाजपेयी ने किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कहानीकार महेंद्र भीष्म ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र भूषण और विशिष्ट अतिथि अशोक अज्ञानी रहे। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्र देव दीक्षित, शोभा दीक्षित और डॉ. सुरभि सिंह ने पुस्तक की साहित्यिक विधा, शिल्प और भाषा शैली पर विचार रखे। उन्होंने लेखिका कामिनी श्रीवास्तव को उनके सृजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. पंडित बेअदब लखनवी, डॉ. मनमोहन बाराकोटी, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. अवधी हरि, रूपा पांडेय, अरविंद झा, सत्या सिंह, आमोद श्रीवास्तव, डॉ. सोमेष श्रीवास्तव और प्रवीण शुक्ल गोबर गणेश समेत अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *