झांसी में बेटी को जन्म देकर गर्लफ्रेंड ने दम तोड़ा:दो बच्चे की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ था इश्क, शव ससुराल न ले जाने पर हंगामा


झांसी में बेटी को जन्म देकर महिला ने दम तोड़ दिया। वह पहले से दो बच्चों की मां थी। लगभग एक साल पहले उसे इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हो गया था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसलिए वे घर से भाग गए और मंदिर में शादी कर ली। अब महिला के प्रेग्नेंट होने पर दोनों घर लौट आए। 3 अक्टूबर को झांसी मेडिकल कॉलेज में महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार को लखनऊ पीजीआई ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां मायके वाले भी पहुंच गए। वे शव को ससुराल ले चलने की मांग करने लगे, जबकि पति झांसी में ही अंतिम संस्कार करना चाहता था। इस पर मायके वालों ने हंगामा कर दिया। तब रिश्तेदार आ गए और समझा बुझाकर शव को ले गए। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पहले पति की हो चुकी है मौत मृतका का नाम रश्मि वर्मा (30) था। वह झांसी के मोठ के वेद नगर मोहल्ले की रहने वाली थी। मृतक की भाभी मीना देवी ने बताया- मेरी ननद रश्मि की शादी लगभग 8 साल पहले जालौन के धनौरा गांव में देवेंद्र से हुई थी। पहली शादी से एक बेटी प्रियांशी (9) और एक बेटा दिव्यांशु (6) है। लगभग दो साल पहले देवेंद्र की बीमारी से मौत हो गई। लगभग एक साल पहले ननद रश्मि ने पृथ्वीपुर निवासी आनंद सोनी से मंदिर में शादी कर ली थी। इंस्टाग्राम पर हुई थी जान पहचान आनंद सोनी ने बताया- मेरी इंस्टाग्राम पर रश्मि वर्मा से दोस्ती हुई थी। हम दोनों ने एक-दूसरे से नंबर शेयर कर ली। फिर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हम दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन हमारा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। लगभग एक साल पहले मंदिर में हम दोनों ने शादी कर ली। परिवार के लोग खिलाफ थे, इसलिए मैं रश्मि को लेकर हैदराबाद चला गया। वहां रश्मि प्रेग्नेंट हो गई। 9वें महीने में उसकी तबीयत खराब रहने लगी। देखभाल नहीं हो पा रही थी, इसलिए 17 सितंबर को उसे लेकर घर चला गया। अभी नवजात बच्ची भी भर्ती आनंद सोनी ने आगे बताया- 19 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पृथ्वीपुर ले गए। तब ब्लड कम था। वहां से पत्नी रश्मि को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर 3 अक्टूबर को पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसे भी अभी एडमिट कर लिया गया। इसके बाद रश्मि की हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार रात को उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय गंगा पुल पर रश्मि ने दम तोड़ दिया। तब शव को लेकर वापस झांसी मेडिकल कॉलेज आ गए। हंगामा के बाद शव को ले गए परिजन रश्मि की मौत की खबर पाकर मायके वाले मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। भाभी मीना देवी ने बताया कि हम लोग चाहते हैं कि ननद का शव आनंद सोनी अपने गांव ले जाएं और अंतिम संस्कार करें। जबकि आनंद सोनी चाहते हैं कि झांसी में ही अंतिम संस्कार किया जाए। इस बात पर मायके वालों ने हंगामा कर दिया। बाद में उनके रिश्तेदार आ गए। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *