ससुराल न चलने पर पिता के सीने में मारा चाकू:अधिवक्ता बेटे ने शिकायत की, पुलिस बोली- घरवालों ने बयान नहीं लेने दिया


साकेत नगर में ससुराल न चलने पर बेटे ने वृद्ध पिता पर चाकू से सीने पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर छोटे बेटे ने पहले किदवई नगर थाने में तहरीर दी, फिर सोमवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। उन्होंने मुकदमे के आदेश कर दिए। वहीं, शिकायतकर्ता और उनके भाई पर अलग-अलग थानों में पूर्व में मुकदमे भी दर्ज हैं। 12 सितंबर को बुजुर्ग की पत्नी ने दी जानकारी साकेत नगर डब्ल्यू ब्लाक निवासी बुजुर्ग विष्णुकांत मिश्रा के परिवार में पत्नी और दो बेटे राघवेंद्र मिश्रा उर्फ राघव और माधवेन्द्र मिश्रा उर्फ माधव हैं। माधवेन्द्र अधिवक्ता हैं और वर्तमान में रतनलाल नगर में अलग रहते हैं, जबकि राघव डीसीएम चलवाते हैं और माता-पिता के साथ रहते हैं। माधवेंद्र के मुताबिक उनकी गोविंद नगर में हेलमेट की दुकान भी है। 12 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे मां ने फोन करके कहा कि राघव ने पापा को चाकू मार दिया है। जल्दी घर आ जाओ। इस पर वह घर पहुंचे तो पिता गंभीर रूप से घायल थे। आरोप है कि उनके सीने पर चाकू से वार किया गया था। उन्हें घर के पास डाक्टर को दिखाया गया, पर स्थिति गंभीर देख उन्हें किदवई नगर के एंजल हास्पिटल ले गए। स्थिति बिगड़ने पर एमराल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर पर किया जा रहा बुजुर्ग का इलाज वह वहां भी वेंटीलेटर पर रहे, पर सुधार नहीं हो सका। डाक्टर के संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें घर ले आए और वहीं उन्हें आक्सीजन पर रखकर इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने मामले में किदवई नगर थाने में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर सोमवार को पुलिस कमिश्न से गुहार लगाई। मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बताया कि मामला 12 सिंतबर का है, पर तहरीर दो अक्टूबर को दी गई। तीन अक्टूबर को जब वह उनके घर बयान लेने गए तो घायल से मिलने नहीं दिया गया। घायल की पत्नी ने भी कुछ नहीं बताया। जिस पर आरोप है वह घर पर नहीं मिला। अब जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन डाक्टरों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *