![]()
लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी भर गया है। पिछले पांच दिनों से मंदिर के अंदर लगातार पानी बढ़ रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालु पानी के बीच से होकर देवी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कमी आई है। मंदिर के पुजारी आचार्य हिमांशु वाजपेई ने बताया कि क्षेत्र में करीब 10 दिन से बाढ़ का पानी भरा है। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बाढ़ के हालात को लेकर मंदिर प्रशासन चिंतित है। प्रशासन से प्रभावित लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। स्थानीय दुकानदार शिवांश शुक्ला ने बताया कि लगातार बढ़ते जलस्तर से दुकानदार परेशान हैं। बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण दुकानदार अपना सामान निकालकर दुकानें बंद कर चुके हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। शिवांश शुक्ला ने प्रशासन और सरकार से बाढ़ प्रभावित दुकानदारों की आर्थिक मदद करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से दुकानें बंद होने के कारण दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Source link
लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में बाढ़ का पानी भरा:लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पानी के बीच से दर्शन कर रहे श्रद्धालु