![]()
इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज से भिड़ंत से एक दिन पहले जमकर पसीना बहाया। सोमवार को प्रैक्टिस करते हुए 1 घंटे में 15 छक्के मारे। इस दौरान 3 बार कैच भी उठा। बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल ने पेस बॉलर्स से वैभव सूर्यवंशी के लिए गेंदें डलवाईं। वैभव ने सबसे तेज शॉट्स मिडऑन और मिडऑफ पर लगाए। सोमवार को भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने मीडिया से अपनी तैयारियों के बारे में बताया। भारतीय बॉलिंग कोच मोर्कल ने कहा कि हमारा फोकस कल का मैच जीतने पर रहेगा। युवा खिलाड़ियों पर नजरें हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से स्टार स्पिनर ने ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। जो बीत गया, वह अतीत था। केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को भास्कर रिपोर्टर ने 100वें टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बधाई दी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अभी 99 मैचों पर ही हैं। 100वां मैच प्लेइंग-11 में मैदान पर उतरने के बाद दर्ज होगा। भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड पर कहा कि जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं। टी-20 में वेस्टइंडीज के आक्रामक रवैये से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता। मैदान पर पिच, हवा का रुख और मैच की स्थिति देखकर तुरंत फैसले लेना बहुत जरूरी होता है। कहा- मुझे दुनिया का नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनना है। एशियन गेम्स के बाद थकान, लेकिन पूरी ऊर्जा लगाएंगे भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल ने टीम प्रबंधन का विजन बताया। उन्होंने कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियन गेम्स के बाद खिलाड़ियों की लंबी यात्रा पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा कि थोड़ी थकान जरूर है, लेकिन सीरीज की शुरुआत के साथ टीम पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन का मकसद आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है। मयंक यादव की वापसी और ऑलराउंडर्स पर भरोसा मोर्केल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से वापसी पर खुशी जताते हुए उनके एक्स-फैक्टर की तारीफ की। साथ ही प्रिंस यादव जैसे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देने को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम बताया। बल्लेबाजों में उन्होंने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और जिम्मेदारी लेने की क्षमता को सराहा। इसके अलावा, शिवम दुबे और नितिश रेड्डी को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की लय में वापसी को भारतीय टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।
Source link
इकाना में वैभव सूर्यवंशी ने मारे 15 छक्के:1 घंटे तक प्रैक्टिस की, 3 बार कैच उठा; वेस्टइंडीज के साथ इंडिया की भिड़ंत कल