![]()
अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को टांडा खुलासा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी के सामने हौसला प्रसाद के घर के पास सड़क किनारे पड़ा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। रुदौली थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि टांडा खुलासा रोड पर शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारी अरविंद सोनकर के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 साल है। उसका रंग सांवला है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। आंख, नाक और कान सामान्य हैं। मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली है। मृतक ने सफेद रंग की धारीदार शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके पैरों में प्लास्टिक की चप्पल थी। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या बताए गए हुलिए से मिलती-जुलती कोई सूचना मिले, तो रुदौली कोतवाली पुलिस को तत्काल जानकारी दें। जानकारी के लिए थाना प्रभारी के नंबर 9454403312 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस मृतक की फोटो को भेज रही है ताकि पहचान आसानी से हो सके।
Source link
अयोध्या में टांडा खुलासा रोड पर मिला अज्ञात शव:पुलिस शिनाख्त में जुटी, सोशल मीडिया का भी ले रही सहारा