अलीगढ़ में रंजिश में महिला को रास्ते में घेरकर पीटा:कपड़े फाड़े और कुंडल छीन लिए, 5 आरोपी गिरफ्तार


अलीगढ़ के बरला में गैस लेने निकली महिला को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और उसके घर में घुसकर परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर महिला का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। वहां परिवार के लोगों से मारपीट की और महिला का कुंडल छीन लिया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बरला क्षेत्र की रहने वाली कमलेश देवी ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह वह गैस लेने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में राजकुमार, रोहित, रवि समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके बेटे राहुल को भी निशाना बनाने की कोशिश की। कमलेश की बेटी उन्हें बचाने पहुंची तो आरोपी पीछा करते हुए घर तक आ गए। आरोप है कि घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की गई। इसी दौरान कमलेश का सोने का कुंडल छीन लिया गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने पहुंचे लाखन सिंह और जवाहर सिंह के सिर में ईंट-पत्थर लगने से चोट आई। रोहित समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पुलिस ने कमलेश की शिकायत पर राजकुमार, रोहित, रवि, दुर्गेश और विमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। दो बाल अपचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *