![]()
यूपी में बारिश तो बंद है लेकिन बाढ़ से हालात बिगड़े हैं। बांधों से छोड़े गए पानी से नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। रविवार सुबह कई पेड़ और मकान नदी में समा गए। बाढ़ की वजह से गांव में बाघ घुस आया। गांव वालों में दहशत फैल गई। उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी किनारे बसे गांवों में जंगली जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बढ़ गया है। चंपापुरवा गांव में मगरमच्छ घुसा तो ग्रामीणों ने पकड़कर उसका मुंह बांध दिया। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट जलमग्न है। अगले आदेश तक उसे बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया- दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से 2 दिन पहले ही 3 अक्टूबर को वापस लौट गया। मानसून ने 12 दिन की देरी से 30 जून को यूपी में एंट्री की थी। यानी इस साल मानसून यूपी में 95 दिनों तक एक्टिव रहा। लखनऊ में टापू बनीं कॉलोनियां, देखिए तस्वीरें बारिश थमी, फिर क्यों बढ़ रहा नदियों का जलस्तर? यूपी में 10 नदियां खतरे के निशान के ऊपर, 11 जिलों में बाढ़
Source link
लखनऊ में टापू बनीं कालोनियां:घर-दुकान जलमग्न, सड़कों पर नाव चल रही, लखीमपुर में गांव में घुसा मगरमच्छ