आजम खान के परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य:तंजीन फातिमा और अदीब से 45 मिनट बात, मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल


रामपुर में रविवार रात 8 बजे अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आजम खान के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब से मुलाकात की। करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- वह अब्दुल्ला आजम, अदीब और तंजीन फातिमा का हाल-चाल लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल में आजम खान से भी मिलने जा सकते हैं। मौर्य ने कहा- भाजपा नेताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव किए जाने से लगता है कि वह अपनी भूमिका के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। राहुल गांधी से मुलाकात पर भी बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के सवाल पर मौर्य ने कहा- देश और प्रदेश में चल रही तानाशाही को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने डिप्टी सीएम के ई-रिक्शा चलाने वाले बयान पर मौर्य ने पलटवार किया। कहा- पहले खुद ई-रिक्शा चलाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद समाज में उदाहरण पेश करना चाहिए, फिर दूसरों को उपदेश देना चाहिए।मौर्य ने एक बार फिर कहा कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के जाने का समय आ गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *