गाजियाबाद पुलिस ने शराबियों से थाने भर दिए:24 घंटे में 1600 लोग शराब के सेवन में पकड़े गए, आगे भी चलेगा अभियान


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गोड के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें सभी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने। सड़क किनारे गाड़ियों में शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें पुलिस ने 1600 लोगों पर कार्रवाई की है। जहां सभी थानों और पुलिस चौकियों पर आरोपियों को लाया गया। उसके बाद उन्हें थाने से जमानत पर रिहा किया गया। ट्रांस हिंडन जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया है। जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इस सघन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्रवाई की। इनमें 3 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक की कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 1346 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 लोगों पर कार्रवाई की गई है। सबसे ज्यादा कार्रवाई एसीपी इंदिरापुरम के सर्किल में हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *