![]()
समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा रविवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने कमालगंज ब्लॉक के भोजपुर में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के ‘लोधी बनाम योगी’ वाले बयान पर सफाई दी। अवधेश वर्मा ने साफ किया कि ‘लोधी’ का मतलब ‘लोहे को धारण करने वाला’ होता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लोधी समाज के सम्मान के लिए यह बात कही थी। उनका मतलब था कि पीडीए के अंतर्गत आने वाले लोधी समाज की लड़ाई योगी से है, न कि लोधी बनाम योगी। देखें, 2 तस्वीरें… फर्रुखाबाद में सपा द्वारा पीडीए जनसंवाद चलाया जा रहा है। भोजपुर के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसमें सपा की पुरानी योजनाओं, जैसे लैपटॉप बांटने का जिक्र हुआ। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया। वर्मा ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ को जनहित का मुद्दा बताया। राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के सवाल पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कही।
Source link
पूर्व मंत्री ने'लोधी बनाम योगी' बयान पर दी सफाई:बोले- 'लोधी' का मतलब लोहे को धारण करने वाला, कहा- यह PDA के अंतर्गत आता है