जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत:परिवार झाड़-फूंक के लिए बदायूं ले गया, मां-बाप का इकलौता बेटा था


फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के धमगमा गांव में शनिवार आधी रात 8 वर्षीय ऋतिक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे परिवार उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की बात से संतुष्ट नहीं हुआ परिवार परिजन डॉक्टरों की बात से संतुष्ट नहीं हुए। वे बच्चे को घर ले गए। इसके बाद झाड़-फूंक कराई गई। परिवार ने दूसरे गांव से बैज को बुलाया। रविवार शाम बच्चे को पहले शाहजहांपुर के चौरा गांव ले जाया गया। बाद में परिजन उसे बदायूं ले गए। परिवार का इकलौता बेटा था ऋतिक ऋतिक अपने माता-पिता प्रमोद कुमार का इकलौता बेटा था। उसकी 12 साल की एक बहन है। ऋतिक कक्षा 3 में पढ़ता था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। चचेरे भाई ने बताया- बदायूं ले गए ऋतिक के चचेरे भाई विवेक ने बताया कि परिवार के लोग बच्चे को बदायूं ले गए हैं। परिवार की ओर से फिलहाल आगे की कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *