नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने रविवार को पकड़ा, जेल भेजा गया


मिर्जापुर में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने के दो अलग-अलग मामलों में विंध्याचल और कछवां पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 1 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नामजद आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को उप निरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आशीष कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी नचनियाबीर, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमे में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की गई। दूसरा मामला कछवां थाना क्षेत्र का है। यहां 15 सितंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नातिन को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनी पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम व्यासपुर, थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *