गोमती नगर में मनाया क्षमावाणी पर्व:दशलक्षण व्रत समापन पर भक्तिभाव, मिच्छामि दुक्कडम् संग लिया मैत्री संकल्प


लखनऊ के गोमती नगर स्थित जैन मंदिर में रविवार को जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत पूर्ण होने पर क्षमावाणी पर्व, मिच्छामि दुक्कडम् एवं विश्व मैत्री दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी प्राणियों के प्रति क्षमा और मैत्री भाव रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे आशिका और रिद्धिमा ने प्रस्तुत किया। महावीर वंदना का स्वागत अनीता राजीव जैन ने किया। अर्चना और शिल्पी जैन ने भजन प्रस्तुत किए। गोमती नगर महिला मंडल की सदस्यों ने दशधर्म पर आधारित कव्वाली प्रस्तुत की। बच्चों ने तीन लोक की यात्रा का मंचन किया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों और व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। संचालन दीपाली ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *