स्कूल एसोसिएशन समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करेगा:महराजगंज में आरटीओ चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर डीएम से मिलेंगे


महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 32वीं साधारण सभा रविवार को नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का फैसला लिया गया। बैठक में आरटीओ चालान, शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रतिपूर्ति राशि और बच्चों के आधार कार्ड में संशोधन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमरावती देवी पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि ने वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र और नंबर प्लेट न मिलने की समस्या बताई। एसोसिएशन ने सभी विद्यालयों को अपने दस्तावेज पूरे रखने पर जोर दिया। तय हुआ कि अनावश्यक परेशानी होने पर एसोसिएशन अधिकारियों के सामने मामला उठाएगा। प्रतिपूर्ति राशि की दिक्कतों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया। सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी मिली। उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने आधार कार्ड संशोधन की समस्या उठाई। अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने संगठन की एकता पर जोर दिया। अगली बैठक नवंबर में एसपी एकेडमी, शिकारपुर में होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *