ललितपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के खिलाफ प्रदर्शन:बुंदेलखंड विकास सेना ने विवादित डीन को हटाने की मांग की, उग्र आंदोलन की चेतावनी


ललितपुर में रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने मेडिकल कॉलेज के डीन की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कमांडेंट सुधेश नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई गई। संगठन ने डीन पर अनियमितताओं के आरोप लगाए और दावा किया कि वह इससे पहले शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से बर्खास्त हो चुके हैं। संगठन ने शासन और जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और डीन को हटाने की मांग की। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की गैरहाजिरी का आरोप बुंदेलखंड विकास सेना ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी से गायब रहते हैं, लेकिन उन्हें पूरा वेतन दिया जा रहा है। संगठन ने इमरजेंसी वार्ड में भी अव्यवस्था का आरोप लगाया। कहा कि यहां आने वाले मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं है। संगठन ने जिला प्रशासन से इमरजेंसी वार्ड से रेफर किए गए मरीजों की जांच कराने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि किन परिस्थितियों में मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया सेना ने मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का भी मुद्दा उठाया। संगठन का आरोप है कि फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट पकड़े जाने के मामले के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। संगठन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को इलाज के बजाय रेफर किया जा रहा है। उन्होंने इसे रोकने के लिए शासन और जिला प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। डीन को हटाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी बुंदेलखंड विकास सेना ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मेडिकल कॉलेज में तैनात डीन को हटाने की मांग की। साथ ही कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार कर उसे सिर्फ रेफर सेंटर बनने से रोकने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में ये लोग रहे मौजूद बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, कदीर खान, पहाड़ सिंह, गफूर पेंटर, संजू राजा, आशीष चौहान, संजय चौहान, सुरेश झा, रामसहाय राठौर, लालचंद, फूलचंद, भईयन कुशवाहा, प्रमोद धानुक, प्रदीप साहू, अखिलेश राजपूत, विनोद साहू, जगदीश, रोहित कुमार और मिलन चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *