![]()
सुल्तानपुर में हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पिकअप ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कानपुर निवासी पिकअप चालक प्रशान्त की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। माइलस्टोन संख्या 84.5 के पास करीब सुबह 5:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर हलियापुर से अंबेडकरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान प्रशान्त पुत्र हरिश्चंद्र कोरी, निवासी विसार गांव, थाना सचेंडी, जनपद कानपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। ट्रेलर सवार दोनों लोग सुरक्षित है। हादसे के दौरान ट्रेलर में चालक आमिर खान पुत्र अख्तर खान निवासी थाना कूरेभार और मोहम्मद हसन पुत्र मेहंदी हसन, निवासी थाना समनपुर, अंबेडकरनगर सवार थे। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है।सुबह-सुबह हुए हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
Source link
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पिकअप ट्रेलर से टकराई:कानपुर के चालक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी