![]()
फिरोजाबाद के कोतवाली उत्तर क्षेत्र में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय एक अधेड़ आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे का बताया गया है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। पीपल वाली गली, कोटला रोड निवासी सुरेश (55) पुत्र गंगाप्रसाद घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक वह आग की चपेट में आ गए। हादसे में उनके शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के समय घर में अकेला था बताया गया कि घटना के समय घर पर सुरेश के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी मीरा देवी किसी काम से घर से बाहर गई थीं। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और परिजनों की मदद से सुरेश को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। गंभीर हालत में आगरा रेफर ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
Source link
गैस पर खाना बनाते समय आग से झुलसा युवक:फिरोजाबाद में गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने आगरा रेफर किया, पत्नी गई थी बाहर