Budaun Gandhi Ground Ramleela Festival 2026

बदायूंकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के गांधी ग्राउंड में रविवार 4 अक्टूबर से श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन कृष्ण जन्म की लीला के साथ शुरू होगा। दशहरे तक चलने वाले इस मेले में 200 से ज्यादा दुकानें, झूले और खान-पान के स्टॉल लगेंगे। रामलीला के लिए बिहार के दरभंगा से कलाकारों की टीम बुलाई गई है।

आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंच तैयार हो रहा है और मेले के लिए दुकानें व झूले लगाए जा रहे हैं। शाम होते ही मैदान में भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेले में बच्चों व परिवारों के लिए मनोरंजन व खरीदारी के इंतजाम हैं।

मनोरंजन और खरीदारी का केंद्र बनेगा

मेला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि 200 से अधिक दुकानें लगेंगी। इनमें खान-पान, घरेलू सामान और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी चीजें शामिल होंगी। रामलीला में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन होगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण दशहरे पर रावण दहन रहेगा। श्रीराम बारात की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह आयोजन शहर के लोगों के लिए धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और खरीदारी का केंद्र बनेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *