![]()
नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद को लेकर दंपत्ति से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दंपत्ति को बाल नोच कर लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। बाथरूम जाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि बुधवार रात बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गाली–गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़ कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए। मारपीट में दंपत्ति को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चल रहा मुकदमा नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पानी के झगड़े में दंपत्ति को पीटा, जेठ-जेठानी पर FIR:नौबस्ता में महिला के बाल पकड़ कर घर से बाहर निकाला, CCTV