Skip to content
Friday, October 2, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट पर 7.4% सालाना ब्याज:इससे हर महीने ₹ 9,250 तक की कमाई, जानें स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें
  • business

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट पर 7.4% सालाना ब्याज:इससे हर महीने ₹ 9,250 तक की कमाई, जानें स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago01 mins


सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप इन दिनों कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट के बारे में भी जान लेना चाहिए। इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं… पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है? पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार की छोटी बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए है जो पैसे सुरक्षित रखते हुए हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर लोगों, बुजुर्गों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट कहा जा सकता है। हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए इस स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और वह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है। अगर आप पैसा नहीं निकालते हैं तो यह पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा। इस ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा। भुगतान केवल मूलधन पर ही होगा। मान लीजिए आप इस योजना में 9 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो अब आपको 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से सालाना 66 हजार 600 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 1 लाख 11 हजार रुपए सालाना ब्याज मिलेगा। इसे 12 महीनों में बराबर बांटे तो आपको हर महीने 9,250 रुपए मिलेंगे। नोट: यह कैलकुलेशन अनुमानित है। सरकार हर 3 महीने में स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। 5 साल बाद जमा किया हुआ पैसा मिल जाएगा वापस इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। स्कीम पूरी होने पर पूरी जमा पूंजी वापस मिलेगी। आप चाहें तो इसे फिर से इसी योजना में निवेश कर सकते हैं और मंथली आय जारी रख सकते हैं। कौन खोल सकता है अकाउंट? इस खाते को कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है। वहीं किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। 10 साल से ज्यादा उम्र के माइनर के नाम भी पेरेंट्स की देखरेख में खाता खोल सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के लिए आधार-पैन जरूरी केंद्र सरकार ने PPF, सुकन्या समृद्धि और नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट समेत पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में निवेश के लिए पैन और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर या आधार एनरोलमेंट स्लिप जरूरी है। इसमें अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं?

Source link

Tagged: Financial Planning Government Saving Schemes Investment Tips MIS Interest Rate Monthly Income Account Post Office Investment Post Office Monthly Income Scheme Small Savings Schemes

Post navigation

Previous: शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था
Next: 22 वे दिन अनिश्चितकालीन में बदला लोहियानगर का धरना:आज से रात में भी बैठेंगे किसान, मांग पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन रहेगा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Anant Ambani Announces ₹1 Lakh Crore Reliance Biogas Plant in Andhra Pradesh

rrshuklaji@gmail.com27 minutes ago 0

Once on the verge of being sold for just one rupee, Apollo is now one of the top tyre manufacturers in the country.

rrshuklaji@gmail.com5 hours ago 0

अडाणी 3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर:संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ हुई, अंबानी को पीछे छोड़ा; लक्ष्मी मित्तल 12 से नंबर-4 पर

rrshuklaji@gmail.com6 hours ago 0

OpenAI Models Breach Global Security Systems

rrshuklaji@gmail.com7 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
जमीन और सब्जी मंडी विवाद में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट-सीओ:संभल में बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई

Recent Posts

  • जमीन और सब्जी मंडी विवाद में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट-सीओ:संभल में बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई
  • बहराइच में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार:अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
  • Anant Ambani Announces ₹1 Lakh Crore Reliance Biogas Plant in Andhra Pradesh
  • डॉ. नितिन तोमर ने किया शिक्षकों से संवाद:नूरनगर में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की
  • देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय में जयंती समारोह:छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली शपथ

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.