चौधरी चरण सिंह स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:प्राचार्य बोले- महापुरूषों ने रखी थी विकसित भारत की नींव


बाराबंकी स्थित बरदरी स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक, प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक विशेष विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. गया प्रसाद दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के आधुनिक विकास के लिए जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था, उसी पर आज के विकसित भारत की मजबूत नींव टिकी हुई है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी बापू के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में शिक्षा समन्वयक लल्लू वर्मा, कार्यालय अधीक्षक अनुपम जायसवाल, डॉ. बृजेश सिंह, अशोक सिंह, डॉ. पुनीत वर्मा, डॉ. विजय चौरसिया और डॉ. करूणेश यादव सहित भारी संख्या में विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *