![]()
बिधूना कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी औरैया से आरोपी की गिरफ्तारी और जांच की मांग की है। बिधूना थाने में केस नंबर 259/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 351(2), 89 BNS में मुकदमा दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि बिधूना कस्बे के एक युवक ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट हुई। पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को आरोपी ने उसे शादी की बात कहकर बुलाया और दो दिन तक एक होटल में रोककर रखा। बिधूना थाने में शिकायत की 2 अक्टूबर 2026 को मंदिर में शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसे पीटा, मोबाइल छीना, ईमेल आईडी लॉगिन कर सबूत मिटाने की धमकी दी। आरोपी उसे किराए के कमरे में बंद कर चला गया, जिसे मकान मालिक ने खोला। पीड़िता ने बिधूना थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
Source link
शादी का झांसा, गर्भपात और मारपीट का आरोप:औरैया में युवती ने एसपी से मांगा न्याय, गिरफ्तारी की मांग