बरवा महादेवा में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:ग्रामीणों ने महापुरुषों को नमन कर लिया स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संकल्प


कुशीनगर में बरवा महादेवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को ग्राम सचिवालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फूल बदन कुशवाहा ने कहा कि 2 अक्टूबर देश के दो महान विभूतियों को याद करने का दिन है। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, जबकि शास्त्रीजी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। वक्ताओं ने गांधीजी के स्वच्छता संदेश और शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद किया। ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *