देवरिया में आपदा चैटबॉट की शुरुआत:व्हाट्सएप पर दें आपदा की सूचना, प्रशासन तक तुरंत पहुंचेगा संदेश


देवरिया। जिले में आपदा या दुर्घटना की सूचना अब व्हाट्सएप संदेश के जरिए सीधे प्रशासन तक पहुंचाई जा सकेगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर जनपद में ‘आपदा चैटबॉट’ शुरू किया गया है। इसके लिए 7800111266 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। आपदा की स्थिति में नागरिक इस नंबर पर घटना की जानकारी भेज सकेंगे। चैटबॉट पर सूचना देते समय ग्राम पंचायत का नाम, आपदा का प्रकार, क्षति का विवरण और घटना की तिथि व समय दर्ज करना होगा। जरूरत के अनुसार घटना से संबंधित फोटो और रिपोर्ट भी अपलोड की जा सकेगी। इससे प्रशासन को मौके की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। राहत-बचाव में मिलेगी तेजी चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त सूचना तत्काल संबंधित उप जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तक पहुंचेगी। इससे घटना और क्षति की जानकारी समय से प्रशासन को मिलने के साथ राहत एवं बचाव की कार्रवाई तेज करने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 7800111266 नंबर अपने मोबाइल में सेव कर लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *