आगरा में मौसम साफ, निकली तेज धूप:36°C तक पहुंच सकता है तापमान, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम


आगरा में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है,मौसम साफ है। हवा की रफ्तार करीब 9 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। आज 36 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून में अब तक 527.2 मिमी बारिश आगरा में इस मानसून सीजन में अब तक 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में जिले में शून्य बारिश रिकॉर्ड की गई।। बुधवार को 1.4 डिग्री बढ़ा था अधिकतम तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी। अगले चार दिन भी साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 4 और 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 6 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *