नोएडा में ज्वैलर्स से 65 लाख ठगे:निवेश के नाम पर की गई ठगी, पैसे मिलते ही ठग हो गया फरार


शहर के एक नामी ज्वैलर्स सहित दर्जनों लोगों को ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर एक ठग ने करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। वह अपना घर और दुकान बेचकर भाग गया है। इस मामले में पीड़ित ज्वैलर्स ने गुरुवार को सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बग्गा ज्वैलर्स के सीएमडी पुनीत बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उनके अनुसार अजय राय द्वारा उनके और उनके अन्य साथियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित के अनुसार अजय राय का सेक्टर-12 में कार्यालय था। वह नोएडा के एक सोसाइटी में रहता था। उनके अनुसार उसकी बेटी और दामाद भी नोएडा में कहीं रहते हैं। रातो रात हुआ फरार
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी में आने ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये लिए तथा धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली। पीड़ित के अनुसार, वह रातोंरात अपना मकान और दुकान भी बेचकर भाग गया है। दर्जनों लोगों के साथ उसने करोड़ों रुपये की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *