सोनभद्र मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान:राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लोढ़ी में शिविर आयोजित


सोनभद्र में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सोनभद्र की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। डॉक्टरों को खुद रक्तदान करते देख वहां मौजूद अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरणा मिली। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा। CMO बोले- रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। स्वस्थ और पात्र लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान डॉ. शिशिर कुमार, डॉ. अमृत राव, ब्लॉक-ए के नोडल चिकित्सक डॉ. मुक्ता, ब्लॉक-बी के नोडल चिकित्सक डॉ. अवनीश शाह और ब्लॉक-सी के नोडल चिकित्सक डॉ. अमित गुप्ता मौजूद रहे। डॉक्टरों ने रक्तदान कर दिया संदेश असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकता है। चिकित्सकों के स्वयं रक्तदान करने से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। शिविर में डॉ. मनोज यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिवकुमार यादव, डॉ. हिमांशु, डॉ. आयुषी और डॉ. हर्षित ने रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शुभम दुबे, ऋषभ दुबे, पूजा सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद चौबे, अमरजीत और विश्वजीत भी रक्तदान करने वालों में शामिल रहे। रक्त केंद्र की टीम ने आयोजन में किया सहयोग शिविर के आयोजन में रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रखर केसरी, काउंसलर डॉ. रविंद्र प्रसाद, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किरण भारती और लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह व उमेश कुमार समेत अन्य स्टाफ ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पात्र होने पर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *