![]()
अयोध्या पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अपने पुराने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से उनके पुराने संबंध हैं। दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अलग हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव से हमारे पुराने संबंध हैं। न तो वह हमारी बुराई करते हैं और न ही हम अखिलेश यादव की बुराई करते हैं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर दोनों नेताओं के पुराने संबंधों की चर्चा शुरू हो गई है। ‘राजनीति में ऐसे दावे चलते रहते हैं’ पूर्व सांसद ने भाजपा और सपा के नेताओं के एक-दूसरे के संपर्क में होने के दावों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से समय-समय पर इस तरह के दावे किए जाते हैं। कभी भाजपा की ओर से कहा जाता है कि सपा के विधायक उनके संपर्क में हैं तो कभी सपा की ओर से भाजपा के विधायकों के संपर्क में होने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा, “कभी भाजपा कहती है कि सपा के विधायक हमारे टच में हैं, तो कभी सपा कहती है कि भाजपा के विधायक हमारे टच में हैं। राजनीति में इस तरह के दावे और चर्चाएं चलती रहती हैं।” अयोध्या पहुंचने पर राजनीतिक बयान से बढ़ी चर्चा बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में अखिलेश यादव से पुराने संबंधों को लेकर उनका बयान चर्चा में आ गया है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी राजनीतिक गठबंधन या दल बदलने को लेकर कोई बात नहीं कही। उन्होंने साफ तौर पर अपने और अखिलेश यादव के संबंधों को व्यक्तिगत स्तर पर बताया। साथ ही नेताओं के एक-दूसरे के संपर्क में होने के दावों को राजनीति में चलने वाली सामान्य चर्चाओं का हिस्सा बताया।
Source link
दिल्ली से अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह:अखिलेश से रिश्तों पर बोले- पुराने संबंध हैं, एक-दूसरे की बुराई नहीं करते, राजनीति में इस तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं