यासीन मलिक समेत 7 पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप:ED का आरोप- पाकिस्तानी और अन्य आतंकी संगठनों से पैसा लिया; अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को


नई दिल्ली की विशेष NIA कोर्ट ने यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि आरोपियों ने हवाला के जरिए पाकिस्तान से विदेशी फंड लिए। मामले में ₹8.94 करोड़ की अपराध से अर्जित रकम जुटाने और इसके बाद आरोपियों तक पहुंचाने का आरोप है। अन्य आरोपियों में जहूर अहमद शाह वटाली, अब्दुल राशिद शेख, शबीर अहमद शाह, नवल किशोर कपूर, ट्रिसन फार्म्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और मसरत आलम भट शामिल हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *