![]()
मऊ। ताजोपुर विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार, 1 अक्टूबर को विद्युत क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ताजोपुर में वर्तमान में स्थापित 5 एमवीए परिवर्तक को हटाकर उसकी जगह 10 एमवीए क्षमता का परिवर्तक लगाया जाएगा। क्षमता वृद्धि का यह कार्य निर्धारित अवधि में किया जाएगा। विभाग के अनुसार कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण ताजोपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें। विभाग ने उपभोक्ताओं से क्षमता वृद्धि के कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। अधिकारियों के अनुसार 10 एमवीए का परिवर्तक स्थापित होने के बाद उपकेंद्र की विद्युत क्षमता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Source link
ताजोपुर उपकेंद्र में 6 घंटे बिजली बंद रहेगी:5 एमवीए की जगह 10 एमवीए का परिवर्तक लगेगा; गुरुवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक काम