चलती ट्रक में पीछे से घुसी अनियंत्रित कार,एक की मौत:मिर्जापुर सड़क हादसे में 3 अन्य घायल; कार के उड़े परखच्चे


मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ब्रेजा कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पड़री थाना क्षेत्र की घटना। ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार पड़री थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार से जा रही थी। कपसौर के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल है। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिनकी पहचान अखिल तिवारी (36) निवासी किरवारिया, चुनार, मीरजापुर, चालक साहिल (30) निवासी किरवारिया, चुनार, मीरजापुर, सुभाष पाण्डेय (24) निवासी शिवपुरा, रायपुर, सुलतानपुर और कृष्ण मुरारी मिश्र (27) निवासी केवटी, मीरजापुर के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल पड़री अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर आनंद यादव ने जांच के बाद अखिल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *