Skip to content
Thursday, October 1, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • दवा कारोबारी की मौत के बाद बाउंस हो रहे चेक:मर्डर के बाद सीज किए गए बैंक अकाउंट, छतरपुर आश्रम गई शालू
  • uttar pradesh

दवा कारोबारी की मौत के बाद बाउंस हो रहे चेक:मर्डर के बाद सीज किए गए बैंक अकाउंट, छतरपुर आश्रम गई शालू

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और उनके बेटे सुब्रत के जेल जाने के बाद अब कारोबार पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विनीत मिनोचा की ओर से जारी किए गए कंपनी के चेक भी बाउंस हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि विनीत की हत्या के बाद ही उनके बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए थे। 5 सितंबर को दवा कारोबारी का मर्डर हुआ था पांच सितंबर की रात विनीत की उनके इंद्रा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पहले हत्या के आरोप में उनकी बहू शालू को जेल भेजा था। बाद में वारदात को अंजाम देने वाले विशाल ने जब हत्या कराने के लिए बेटे सुब्रत का नाम लिया तो पूरी पिक्चर ने यू टर्न ले लिया। पुलिस ने शालू को क्लीनचिट देकर 24 सिंतबर को सुब्रत को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सुब्रत की गिरफ्तारी के बाद से मिनोचा परिवार का 50 करोड़ का दवा कारोबार भी लड़खड़ाने लगा है। सूत्रों के अनुसार अलग-अलग कंपनियों को दिए गए तकरीबन 10 से 15 लाख रुपये के चेक बाउंस हो गए हैं। इससे दवाओं का नया स्टाक भी नहीं आ पा रहा है। बिरहाना रोड स्थित दुकान फार्मा ट्रेडर्स को संभालने का प्रयास भले ही विनीत की पत्नी और बेटी बैठ रहीं हो, लेकिन काम-काज की जिम्मेदारी कर्मचारी ही उठा रहे हैं। ऐसे में कयास तेज हो गए हैं कि कभी भी कारोबार समेटा जा सकता है। हालांकि दवा व्यापारियों का कहना है कि परिवार कारोबार से संबंधित जो मदद मांगेगा, उनकी ओर से की जाएगी। छतरपुर आश्रम गई शालू 7 सितंबर को विनीत मिनोचा की बहू शालू को पुलिस ने जेल भेजा था, 21 दिन जेल में रहने के बाद उसे रिहा गया गया। शालू के भाई धीरज ने बताया कि 21 दिन शालू की जिंदगी में 50 सालों की तरह गुजरे हैं। उसने कभी सोचा भी न होगा इन 21 दिनों में उसका परिवार ऐसा बिखरेगा कि शायद ही कभी जुड़े पाए। उन्होंने बताया कि शालू अभी भी रात को ठीक से सो नहीं पाती है। अचानक से उठकर बैठ जाती है। उसका मन किसी काम में नहीं लग रहा है इसलिए बुधवार को वह अपनी बहन सोनिया के साथ छतरपुर स्थित गुरु जी के आश्रम चली गई है। फिलहाल तीन-चार दिन वह वहीं रहकर मन को शांत रखने का प्रयास करेगी।

Source link

Tagged: Bank Account Seized Chhatarpur murder Chhatarpur news Crime News Murder Case Update Shalu Minocha Subrat Minocha Vineet Minocha

Post navigation

Previous: Surat Triple Murder Case | Kosamba Couple Arrest Skeleton Recovered
Next: वैभव सूर्यवंशी आज भी नहीं खेलेंगे:एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत Vs श्रीलंका; दोनों टीमों का पिछला मैच बारिश में धुला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

गोरखपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर:तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

rrshuklaji@gmail.com1 second ago 0

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के साधकों के ड्रेस कोड बदले:कुर्ता पजामा पहनेंगे, एक साधक की मौत के बाद दर्शन और दीक्षा भी बंद

rrshuklaji@gmail.com15 minutes ago 0

जिपं अध्यक्ष ने शराफत अली को बताया 'दो कौड़ी का':कहा- महिलाओं पर करते हैं टिप्पणी अब बर्दाश्त नहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी की निंदा

rrshuklaji@gmail.com31 minutes ago 0

सहारनपुर में गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद:पत्नी की गला रेतकर की थी हत्या, कोर्ट ने सास-ससुर और जेठानी समेत को किया बरी

rrshuklaji@gmail.com46 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
गोरखपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर:तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Recent Posts

  • गोरखपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर:तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
  • अमेरिका ने जमीन के नीचे धमाके किए:मकसद- परमाणु विस्फोट की पहचान करना, 2020 में चीन पर सीक्रेट न्यूक्लियर टेस्ट के आरोप लगे थे
  • मथुरा में प्रेमानंद महाराज के साधकों के ड्रेस कोड बदले:कुर्ता पजामा पहनेंगे, एक साधक की मौत के बाद दर्शन और दीक्षा भी बंद
  • Rahul Gandhi Balaghat Visit | Jagla Village Adivasi Children Death Politics
  • Shubman Gill Record Double Century & Rohit Sharma 12K Runs

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.