PDA के 465 फ्लैटों की पहले-आओ-पहले-पाओ योजना को अच्छा रिस्पांस:चार दिन में 141 बुकिंग, 11 से 43 लाख तक के फ्लैट; बिक्री जारी


संगम नगरी में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की पहले आओ-पहले पाओ योजना को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में खाली पड़े 465 फ्लैटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए 26 सितंबर से शुरू हुई बुकिंग में अब तक 141 लोग फ्लैट बुक करा चुके हैं। वहीं, चार दिनों में पीडीए की वेबसाइट को 40 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह के मुताबिक फ्लैटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसमें पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहक को उपलब्ध फ्लैट पसंद करने और खरीदने का मौका मिल रहा है। बुकिंग शुरू होने के बाद लगातार लोग योजना की जानकारी लेने और फ्लैट बुक कराने के लिए वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं। मौके पर फ्लैट दिखाने की भी व्यवस्था पीडीए ने ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं में कर्मचारियों की तैनाती की है। ग्राहक मौके पर जाकर फ्लैट देख सकते हैं और कर्मचारियों से संबंधित योजना, फ्लैट की स्थिति, कीमत और अन्य सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं। इससे ऑनलाइन बुकिंग से पहले ग्राहक फ्लैट के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। पीडीए ने खाली फ्लैटों की कीमतों में भी कमी की है। इसके अलावा ग्राहकों को आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जा रही है। एक से अधिक फ्लैट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी छूट का प्रावधान किया गया है। पीडीए सचिव का कहना है कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपना घर उपलब्ध कराना है। कोशिश है कि दीपावली तक खरीदारों को अपनी छत मिल सके। छह योजनाओं में 465 फ्लैट पीडीए ने जान्हवी अपार्टमेंट, जागृति विहार आवास योजना, मौसम विहार अपार्टमेंट, मानस विहार आवास योजना, वसुधा विहार आवास योजना और यमुना विहार आवास योजना में खाली पड़े फ्लैटों की बिक्री के लिए योजना शुरू की है। इन योजनाओं में करीब 11 लाख से 43 लाख रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट उपलब्ध हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *