कौशांबी में SDM पर भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप:अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर भी सवाल उठाए, प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने की मांग


कौशांबी के सिराथू तहसील परिसर में बुधवार को करीब 2 बजे अधिवक्ताओं ने SDM प्रमेश श्रीवास्तव के खिलाफ धरना शुरू किया। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर प्राइवेट कर्मचारियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उनकी मांग है कि तहसील परिसर से प्राइवेट और संविदा कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्राइवेट कर्मचारियों की मौजूदगी से सरकारी फाइलों की सुरक्षा को खतरा है और वे वसूली भी करते हैं। प्रदर्शन के दौरान SDM प्रमेश श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश की। हालांकि, अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने तहसील प्रशासन से प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने और लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *