![]()
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर धरना दिए जाने का ऐलान किया था। सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लगातार बिजली विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार वर्मा के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर धरना प्रस्तावित था। बिजली विभाग ने मंत्री के धरने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से बिजली विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार वर्मा का ट्रांसफर कर दिया। ऐसे में इस धरने को भी स्थगित कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी ने की थी तैयारी
इस बारे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव ने बताया कि लगातार बिजली विभाग की मिल रही शिकायतों के आधार पर धरने का ऐलान किया गया था। पर जिस तरह से बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसडीओ का ट्रांसफर कर दिया। निश्चित रूप से ऐसे में धरने को स्थगित कर दिया गया है। बताते चले कि प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर लगातार अतरौलिया विधानसभा में सक्रिय है और जनता की समस्याओं के लिए जनसुनवाई का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने धरने का ऐलान किया था।
Source link
आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के धरने का दिखा असर:बिजली विभाग ने एसडीओ प्रवीण कुमार का तत्काल किया ट्रांसफर