नगर निगम के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप:चाणक्य फाउंडेशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर SIT जांच की मांग की


फिरोजाबाद। नगर निगम में कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों को लेकर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे चाणक्य फाउंडेशन के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अलग-अलग समुदायों के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। पंडित अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम के वे पार्षद भी शामिल रहे, जिनके विरुद्ध निगम की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की। उनका आरोप है कि नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी, लापरवाही और कथित घोटाले की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्षदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों में सरकारी धन का इस्तेमाल पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता, स्वीकृत लागत और मौके पर हुए कार्यों का स्वतंत्र स्तर से सत्यापन कराया जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों को उठाने वाले पार्षदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की जांच एसआईटी से कराने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *