![]()
अमरोहा में दहेज विवाद पर बवाल हुआ। बहन की ससुराल शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया। इसमें 6 लोग घायल हुए। विवाद इतना बढ़ा कि गजरौला-नजीबाबाद रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 12 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। यह मामला गजरौला के अहरौला तेजवन गांव का है। नौगावां सादात के सुमित कुमार की बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में आनंद कुमार से हुई थी। ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपये और कार मांगने का आरोप है। 24 सितंबर को बबिता ने परिजनों को बताया। सुमित परिवार के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा। कुंवरपाल और महेश घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया। सुमित की शिकायत पर आनंद कुमार, भोलू सिंह, संतोष देवी समेत 12 नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
Source link
अमरोहा में दहेज विवाद में मायके वालों को पीटा:गजरौला में रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी, 12 नामजद पर केस दर्ज, कई के सिर फूटे