![]()
पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के बाद यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली भारतीय उड़ानों को अरब सागर और मस्कट के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय 45 मिनट से 2 घंटे तक बढ़ गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत चीन के साथ शिनजियांग के होतान से नया एयर रूट शुरू करने पर बातचीत कर रहा है। इस रूट में दिल्ली और मुंबई से उड़ानें लेह जाएंगी। वहां से चीनी एयरस्पेस में प्रवेश कर किर्गिस्तान के रास्ते यूरोप, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के मौजूदा रूट से जुड़ेंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि दोनों देशों के बीच होतान रूट को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने रूट शुरू होने की कोई समयसीमा नहीं बताई। पाकिस्तान का एयरस्पेस 17 महीने से बंद है। पाकिस्तानी एयरस्पेस से रोज गुजरते थे 100-150 भारतीय विमान पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से पहले करीब 100-150 भारतीय विमान रोजाना पाकिस्तानी एयरस्पेस से गुजरते थे। वहीं, भारतीय एयरस्पेस से पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA की करीब 6 उड़ानें हर हफ्ते गुजरती थीं, यानी औसतन रोजाना एक से भी कम उड़ान। पाकिस्तान के एयरस्पेस से बचने के लिए लंबे रूट का इस्तेमाल करना एयर इंडिया के लिए महंगा हो गया है। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से पश्चिमी देशों के लिए जाने वाली लंबी दूरी की उड़ानों पर काफी निर्भर है। एयर इंडिया के पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन ने 2025 में अनुमान लगाया था कि पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयरलाइन को करीब 4,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
Source link
पाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत:नए रूट से सीधे पश्चिमी देश जा सकेंगे भारतीय विमान; पाकिस्तान एयरस्पेस 17 महीने से बंद