![]()
सेक्टर-22 में समर विला स्कूल के पास नाले के ऊपर पानी की पाइपलाइन फटने से मंगलवार को सड़क पर झरने जैसी स्थिति बन गई। पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ पानी निकलने लगा। इससे अब तक लाखों लीटर पानी बह चुका है। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास की सड़क पर पानी जमा हो गया। पाइपलाइन फटने से आसपास के सेक्टरों में होने वाली पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। रिपेयरिंग का काम शुरू प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि यह डिस्ट्रीब्यूशन लाइन है, जो फट गई है। पाइपलाइन की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। दो से तीन घंटे में मरम्मत का काम पूरा करने का लक्ष्य है। मेन सप्लाई को बंद कर काम किया जा रहा है। जर्जर हो चुकी पाइन लाइन स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इसके चलते पहले भी कई बार इसी स्थान पर पाइपलाइन फट चुकी है। लोगों ने पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाली लीकेज की समस्या से राहत मिल सके।
Source link
नोएडा के सेक्टर-22 में पानी की पाइपलाइन फटी,:सड़क पर बहा लाखों लीटर पानी, झरने जैसा नजारा, रिपेयरिंग का काम शुरू