![]()
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने आवारा पशुओं से किसानों और राहगीरों को हो रही परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। हाल ही में हुई तेज बारिश से किसान पहले से ही परेशान हैं। धान की फसल तैयार है, ऐसे में आवारा पशु खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सड़कों और चौराहों पर भी पशुओं के झुंड जमा होने से हादसों का खतरा बना रहता है। सांसद ने तीनों जिलों के प्रशासन से लोगों और किसानों के हित में तत्काल जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने पशुओं को खेतों और मुख्य सड़कों से हटाकर पास की गौशालाओं में रखने को कहा है।
Source link
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने डीएम को लिखा पत्र:अमेठी में आवारा पशुओं से हो रहे सड़क हादसे रोकने, फसल बर्बादी पर राहत दिलाने की मांग