पार्षदों पर काम रुकवाने और गाली-गलौज का आरोप:नगर निगम की जांच में सड़क अपग्रेडेशन का काम सही मिला


फिरोजाबाद क्लब के सामने मुख्यमंत्री ग्रिड्स योजना के तहत सड़क अपग्रेडेशन और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इस पर विवाद बढ़ गया है। निर्माण कर रही एवी डेवलपर्स-एवी बिल्डर्स जेवी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता से शिकायत की है। फर्म ने पार्षदों पर आरोप लगाया है कि वे काम रुकवाते हैं, कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी देते हैं। दूसरी ओर, पार्षदों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। शिकायत पत्र में बताया गया कि 10 सितंबर को पार्षदों ने साइट पर काम रुकवाया था। 2 सितंबर को मोनार्क होटल के सामने भी ऐसा ही आरोप लगा। 11 अगस्त को यार्ड में रखे पाइप तोड़ने का भी आरोप है। ठेकेदार या कर्मचारियों को परेशान न करें पार्षद पूनम शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि पवन गुप्ता ने सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने मौके पर जांच की और कार्य को संतोषजनक पाया। निगम अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता पर आपत्ति होने पर निगम अधिकारियों को शिकायत करें, कार्यस्थल पर ठेकेदार या कर्मचारियों को परेशान न करें। नगर आयुक्त प्रशांत नागर का कहना है कि पार्षदों के द्वारा निर्माणाधीन साइट पर जाकर कार्य में व्यवधान नहीं डालना चाहिए। यदि उन्हें किसी तरह की कोई भी आपत्ति है तो वह हमसे शिकायत करें यदि हमसे भी कोई शिकायत है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। इस तरह काम प्रभावित करना उचित नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *